पूरनपुर: गांव सिमरिया तालुके महाराजपुर में फैमिली हेल्प कार्ड बनाने के नाम पर अवैध बसूली, तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौपा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया तालुके महाराजपुर निवासी ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक महिला दो युवकों के साथ फैमिली हेल्प कार्ड बनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान लोगों से 60 रुपए एक कार्ड के ले रहे थे। ग्रामीणों ने रुपए देकर कार्ड बनवाने से मना कर दिया। आरोप है कि कार्ड न बनवाने पर राशनकार्ड,गैस कनेक्शन कट जाने का भय दिखाकर बसूले रुपए।