पूरनपुर: गांव में निर्वस्त्र कर दुष्कर्म प्रयास मामले में पुलिस से शिकायत करने से नाराज आरोपी ने पीड़िता के भाई पर किया हमला
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने शनिवार को बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। 17 जुलाई को रात्रि के समय गजेंद्र यादव ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला को निर्वस्त्र कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। चीखपुकार सुनकर पीड़िता की मां पहुंच गई। आरोपी ने तमंचे की वट मारकर उसकी माँ को घायल कर दिया था और अब उसके भाई पर कुल्हाड़ी से हमला।