पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने PRD जवान के घर में घुसकर महिलाओं के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर युवक को पीटा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पीआरडी जवान ने बताया कि वह एक पुलिस चौकी पर तैनात है। छुट्टी लेकर वह घर आया हुआ है। किसी काम से वह घर से वाहर गया था तभी मुबारिक शाह,उस्मान शाह,महमूद शाह,दानिश और कासिम शाह ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। तभी उसका पुत्र घर पहुंच गया और उसने विरोध किया तो दबंग लोगों ने युवक की पिटाई कर दी।