बक्सर: बक्सर के पांडेय पट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास किन्नरों ने युवक को ट्रेन से फेंका, पैर की हड्डी टूटी
Buxar, Buxar | Sep 3, 2025 बक्सर रेलवे स्टेशन के निकट पांडेय पट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे किन्नरों ने एक युवक को ट्रेन से नीचे फेंक दिया. जिससे युवक की पैर की हड्डी टूट गई है. जिसका बक्सर स्थानीय रेलवे अस्पताल में इलाज करने के बाद उसे दूसरी ट्रेन से अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया. युवक की किस्मत रही की पांडेयपट्टी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन रुकी थी.