मिर्ज़ापुर: चेरूइराम गांव के निवासी पीड़ित ने एसपी को सौंपा पत्र, जिला चिकित्सालय में इलाज कराने की मांग की
देहात कोतवाली क्षेत्र के चेरूइराम गांव के पीड़ित ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर जिला चिकित्सालय में अपनी इलाज कराने की मांग की। कहा कि विपक्षी आंगन में पत्थर फेंकने को लेकर विवाद किए थे जिसमें उसे मारपीट कर और उसके भाई को घायल कर दिए थे। गंभीर चोट आई थी। इस मामले में देहात कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। लेकिन उसका समुचित इलाज नहीं हो सका।