मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली में थाना समाधान दिवस में जमीन से संबंधित मामलों की अधिकता, सीओ सदर ने कहा- गुणवत्ता पूर्ण कराएंगे निस्तारण
देहात कोतवाली में थाना समाधान दिवस में सीओ सदर ने लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान जमीन संबंधित मामले अधिक आए थे। लोगों ने कहा कि नाप जोक के दौरान पुलिस नहीं होने से लोग नापने नही देते हैं। वहाँ मौजूद लेखपाल ने भी समस्या को सही ठहराया। सीओ सदर अमर बहादुर ने गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया है।