मिर्ज़ापुर: शकुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया, सेल्फी लेने वालों की होड़
प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया शनिवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार विंध्याचल पहुंचकर दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर मां विंध्यवासिनी से प्रदेश की शांति, समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। राजा भैया के आगमन पर मंदिर परिसर में लोगों ने तस्वीर खिंचाई.