मोठ: रियां गांव का वीडियो वायरल, कब्रिस्तान तक पहुंचा विकास, दलित बस्ती प्यास से बेहाल, सिस्टम कटघरे में
Moth, Jhansi | May 5, 2026 झांसी के ब्लाक बामौर के रियां गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दलित बस्ती के लोगों को आज भी पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है, जबकि गांव में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। आरोप है कि पाइपलाइन कब्रिस्तान तक तो पहुंच गई, लेकिन बस्ती तक नहीं पहुंच सकी। इस गंभीर समस्या को एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद प्रशासन पर स