मंझनपुर: एएसपी ने कौशाम्बी पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली, बैरकों व मेस की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
कौशाम्बी अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को लगभग सुबह 7 बजे पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने टोलीवार परेड का निरीक्षण करते हुए परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का गहन अवलोकन किया। परेड के दौरान जवानों को दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई।