पूर्व बीएसएफ जवान से तमंचे के बल पर लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस
मंझनपुर, कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व बीएसएफ जवान से तमंचे के बल पर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लूट ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भड़ेसर गांव निवासी पूर्व बीएसएफ जवान गणेश प्रसाद सोनी पुत्र स्व. गोपी चंद्र सोनी की समदा में ज्वेलरी की दुकान है। शनिवार शाम दुकान बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि बराईन का पूरा स्थित सोखना तालाब के पास बड़ेसर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, बदमाशों में से दो के पास अवैध तमंचे थे। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए करीब दो किलो चांदी के आभूषण, 40 ग्राम सोने के आभूषण तथा 10 हजार रुपये नकद लूट लिए।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि लूटपाट के दौरान बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दे�