पड़ाव चौराहे पर मारपीट का एक वीडियो शनिवार शाम करीब 6 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आशंका है की पार्किंग विवाद को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पड़ाव क्षेत्र में आए दिन मारपीट और विवाद की घटनाएं सामने आती रहती हैं। सख्त कार्रवाई न होने से ऐसे तत्वो के हौसले बुलंद है।