जेवर: जेवर क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे 14 वर्षीय किशोर पर आवारा कुत्ते ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बुधवार रात को उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खेल रहे 14 वर्षीय नाबालिग किशोर पर अचानक आवारा कुत्ते ने जान लिया हमला कर दिया। आनन-फानन में 14 वर्षीय किशोर को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों ने प्राधिकरण के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है।