जेवर: जेवर क्षेत्र में 38 वर्षीय महिला ने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब 38 वर्षीय महिला ने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन फानन में महिला को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया है कि महिला का किसी बात को लेकर अपने पति के साथ विवाद हो गया था।