जेवर: सादुल्लापुर गांव में डॉक्टर बनकर पहुंची गांव की बेटी, ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ किया भव्य स्वागत
ग्रेटर नोएडा के सादुल्लापुर गांव में उस वक्त हर्ष का माहौल देखने को मिला जब सादुल्लापुर गांव में रहने वाली चारु नागर एमबीबीएस व एमडी की पढ़ाई पूरी करके गांव पहुंचीं। वहीं ग्रामीणों ने चारू नागर का अनोखे अंदाज में बैंड-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। वहीं ग्रामीणों ने चारू नागर के डॉक्टर बनने पर उन्हें पगड़ी पहनकर उनका भव्य सम्मान किया है।