गोवर्धन पूजा की धूम! हथुआ मार्केट से निकली विशाल शोभायात्रा, नमो घाट तक उत्सव
वाराणसी में गोवर्धन पूजा महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गोवर्धन पूजा समिति के तत्वावधान में हथुआ मार्केट से निकली विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने किया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर काशी में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला।
गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव के अनुसार, शोभायात्रा हथुआ मार्केट से शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, नई सड़क, विश्वेश्वरगंज, प्रहलाद घाट और त्रिशूल घाट होते हुए नमो घाट तक पहुंचने का कार्यक्रम है।
नमो घाट पर विशाल जनसभा का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव और पूर्व सांसद डीपी यादव समेत कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने का कार्यक्रम है।
#GovardhanPuja2026 #Varanasi #GovardhanPuja #ShobhaYatra #YogendraSinghYadav #Kashi
Sadar, Varanasi | Nov 10, 2026