केराकत: जमीन विवाद में स्कॉर्पियो से 9 लोगों को कुचलने से 2 की मौत, 5 गंभीर घायल
जौनपुर के गौरा बादशाहपुर क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में एक जमीन विवाद के दौरान भतीजे ने स्कॉर्पियो से 9 लोगों को रौंद दिया। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।