लालगंज: लहंगपुर में प्रभारी निरीक्षक के प्रयास से लगवाए गए 6 सीसीटीवी कैमरे, 24 घंटे पुलिस की नजर रहेगी गतिविधियों पर
लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर बाजार के हाईवे ओवर ब्रिज चौराहे पर अपराध को नियंत्रण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे के प्रयास से चौराहे की निगरानी के लिए रविवार शाम 5:00 बजे 6सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा लगवाने का मुख्य उद्देश्य अपराध को नियंत्रण करना। यातायात व्यवस्था को मजबूत और सुगम बनाना है।