कसडोल: कसडोल में दिव्यांगजन के लिए चिन्हांकन सह वितरण शिविर का आयोजन, 56 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरित
सेवा संकल्प अभियान के तहत् जनपद पंचायत अंतर्गत स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मीडियम स्कूल कसडोल आडिटोरियम में दिव्यांगजनों हेतु चिन्हांकन प्रमाणीकरण एवं ऑन द स्पॉट कृत्रिम अंग, कैलिपर्स एवं स्प्लिंट वितरण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कुल 186 दिव्यांगों का पंजीयन एवं 56 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और कैलिपर्स निर्माण कर वितरण किया गया