बिलासपुर: बिलासपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रविवार को दोपहर एक बजे थाना बिलासपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है । पुलिस ने आरोपी को डिबडिबा पुल के पास रेलवे क्रॉसिंग पुल के नीचे से पकड़ा है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।