जमुई: कटौना निवासी पीड़ित ने निजी जमीन पर बालू माफियों द्वारा अवैध खनन के मामले में खनन पदाधिकारी को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | May 9, 2026 बालू माफियाओं द्वारा निजी जमीन पर अवैध तरीके से बालू खनन करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़ित कटौना निवासी योगेंद्र पंडित ने खनन विभाग को आवेदन देकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। निजी जमीन से जेसीबी के माध्यम से बालू उठाव करने का वीडियो शनिवार को दिन के 11:00 बजे सामने आई है, जो वायरल हो रहा है।