सतबरवा: कौड़िया के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन पर उठाए सवाल, पूर्व पंचायत सचिव फतेह अहमद को बदनाम करने की साजिश का आरोप
सदर मेदिनीनगर प्रखंड के कौड़िया पंचायत के पूर्व पंचायत सचिव फतेह अहमद के खिलाफ 11 मार्च को दो घंटे के धरना प्रदर्शन पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने सवाल उठाया है। यह भी कहा है कि आन्दोलन में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की उपस्थिति नहीं थी। खरीद कर भीड़ जुटाई गयी थी। मुखिया ने इसके लिए पैसे खर्च किए थे।