सतबरवा: सतबरवा में ब्रह्मदेवस्थल के पास से लोहरदगा का पिकअप वैन चोरी
सतबरवा थाना क्षेत्र के ब्रह्मदेवस्थल के समीप से मालवाहक पिकअप वैन (जेएच05डीएल 4544) चोरी कर ली गई। इस संबंध में गाड़ी मलिक लोहरदगा जिले के कुडू के धोबीटोला के सोनू कुमार बैठा ने थाना को मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। सोनू के अनुसार उसने अपने मालवाहक पिकअप से लोहरदगा के कुडू से शादी का सामान लेकर डालटनगंज आया था।