सतबरवा: ताबर गांव के पास मवेशियों से भरा ट्रक खाई में गिरा, बछड़ा समेत चार पशुओं की मौत
सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव के समीप मवेशियों से भरा एक ट्रक खाई में गिर गया, जिससे गाय के बछड़े समेत चार पशुओं की मौत हो गई। वाहन में क्षमता से अधिक जानवर लोड थे। घटना मंगलवार सुबह हुई। एनएच 39 सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर में दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई सुबोध कुमार और संतोष साहू दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।