शाहजहांपुर: झारखंड से मंगाकर हाईवे पर खपाई जा रही थी अफीम, 480 ग्राम के साथ तस्कर नीरज को किया गया गिरफ्तार
शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर परी नमकीन फैक्ट्री से 300 मीटर दूर बरनई गांव की पुलिया के पास छापेमारी कर 480 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी नीरज उम्र 38 वर्ष पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला नौसारा थाना जलालाबाद है। पुलिस के अनुसार उसके पास से अफीम, ओप्पो मोबाइल और 810 रुपये नगद बरामद हुए।