सतना में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने BJP सांसद गणेश सिंह के निवास जा रहे थे । सांसद निवास के पहले तैनात पुलिस बल ने कांग्रेसियो को रोक लिया । रविवार दोपहर 2:30 बजे कांग्रेसी घंटा बजाकर नारेबाजी करते रहे लेकिन आगे नही जा सके । कांग्रेसी इंदौर मे पेयजल से मौत व मीडियाकर्मी से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अभद्र टिप्पणी से नाराज थे ।