विजयनगर: बिजयनगर नदी रोड के निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने 'सद्बुद्धि यज्ञ' कर सौंपा ज्ञापन
बिजयनगर नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मुख्य श्मशान घाट मार्ग (नदी रोड) के अधूरे और जर्जर निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह 11 बजे क्षतिग्रस्त रोड के किनारे 'सद्बुद्धि यज्ञ' किया और बाद में तहसीलदार के नाम राजस्व कार्मिक को ज्ञापन सौंपा।मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।