बाढ़: बिहार बंद के दौरान बाढ़ में बंद का मिला-जुला असर
Barh, Patna | Sep 4, 2025 प्रधानमंत्री मोदी की मां के लिए कांग्रेस राजद के मंच से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बीजेपी की महिला मोर्चा द्वारा बिहार बंद का आवाह्न किया गया था। इसी को लेकर गुरुवार को बाढ़ में बीजेपी और जेडीयू के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लगभग 9 बजे बाढ़ के सवेरा मोड़ एवं कचहरी चौक पर एन एच 31 को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया।