कैराना: सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर हाई कोर्ट जाएंगी कैराना सांसद इकरा हसन
सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद प्रकरण को लेकर वहां जा रही कैराना सांसद इकरा हसन को शुक्रवार देर रात पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया था। शनिवार को भी पुराना बाईपास स्थित उनके आवास पर पुलिस का पहरा रहा। इसी को लेकर सांसद इकरा हसन ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पत्रकारों से बातचीत करते सहारनपुर जाने से रोके जाने पर कड़ा एतराज जताया।