करनैलगंज: परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मुलाकात नहीं होने पर प्रेमी ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हालत गंभीर
प्रेमी युवक का हैरान करने वाला कारनामा देखने को मिला है। प्रेमिका से मिलने परसपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके घर पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका नहीं मिली तो, उसने खुद के ऊपर पेट्रोल छिडक कर आग लगा ली। लडकी के परिजनों ने युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार 4 बजे SO परसपुर ने बताया कि मामला संज्ञान मे है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाई की जाएगी।