भीलवाड़ा: बापूनगर हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र की पहली वर्षगांठ मनाई गई, आध्यात्मिक गुरु की प्रतिष्ठा में मधुर संगीत सुनाया गया
भीलवाड़ा। हार्टफुलनेस के 14वें केंद्र बापू नगर हेमू कलानी पार्क में आज पहली वर्षगांठ अभ्यासियों ने उत्साह पूर्वक मनाई। भीलवाड़ा के जिला कोऑर्डिनेटर योगेश लढ़ा ने बताया कि आज बापू नगर हेमू कलानी पार्क जिसमें एक वर्ष से हार्टफुलनेस केंद्र चल रहा है पर हार्टफुलनेस के प्रशिक्षक एवं अभ्यासी कविता त्रिपाठी ने बहुत उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम को संपन्न किया।