घाघरा: दुर्गा पूजा समिति उर्मी अरमई डुमरडीह की बैठक में नई कमेटी का गठन, निर्मल सिंह बने अध्यक्ष।
Ghaghra, Gumla | Aug 16, 2026 दुर्गा पूजा समिति उर्मी अरमई डुमरडीह की ओर से रविवार को दिन के 11 बजे दुर्गा मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कृष्ण जन्माष्टमी एवं दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।