मुरैना: हाईवे पर अल्ला बेली चौकी के पास पार्सल कंटेनर में लगी आग, पुलिस ने तत्परता से पाया काबू
Morena, Morena | May 4, 2026 सराय छोला थाना क्षेत्र की हाईवे पर अल्ला बेली चौकी के पास पार्सल लेकर जा रहे कंटेनर में अचानक आग लग गई, इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कंटेनर को थाने के पास लेकर गए जहां पानी की मोटर चालू करने के बाद आग को बुझाने का काफी प्रयास किया गया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई और बड़ा हादसा टल गया।