खंडेला: बरसिंहपुरा की महिला ने एक व्यक्ति पर लगाया कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप, मामला दर्ज
Khandela, Sikar | Apr 12, 2024 बिरसिंहपुर गांव की महिला ने एक व्यक्ति पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसकी जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है। महिला संतोष ने हीरा राम पर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसी दूसरे के नाम रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाते हुए खंडेला थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।