खरगापुर: खरगापुर नगर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ आयोजित
स्वर्गीय ठाकुरदास यादव पूर्व विधायक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष की 24 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर खरगापुर नगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व ठाकुरदास यादव को श्रद्धांजलि दी एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।