बाह: बाह बटेश्वर मार्ग पर साइकिल से टकराई बाइक, मां-बेटा हुए घायल
सोमवार शाम जैतपुर थाना क्षेत्र के क्यारी गांव के 25 बर्षीय रामू अपनी मां को बाइक से लेकर घर जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे, बाह बटेश्वर मार्ग पर कुतकझरा गांव के पास उनकी बाइक साइकिल से टकरा गई। इस दुर्घटना में मां-बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर तुरंत स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी बाह में भर्ती कराया।