बाह: गोपालपुरा में श्रमिक कार्ड के नाम पर महिला से साइबर ठगी, खाते से उड़ाए गए पैसे
थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव गोपालपुरा में श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर एक महिला से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता सुमीना देवी के घर शनिवार शाम एक युवक पहुंचा, जिसने खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर श्रमिक कार्ड बनाने और हर महीने सरकारी सहायता के 2400 रुपये मिलने का झांसा दिया। युवक ने बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाने को कहा।