बाह: बसई अरेला में मंदिर से 21 घंटे में नगदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव बाके की ठार स्थित शिव मंदिर में रविवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से 21 पीतल के घंटे, करीब 2400 रुपये नगद और पूजन सामग्री चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह मंदिर के पुजारी सत्य देव जब रोज की तरह मंदिर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर से घंटे समेत अन्य सामान गायब पाया गया।