#भाजपा का #नकारात्मक #अभियान ही उसका #हथियार: #अखिलेश यादव
#लखनऊ,बलिया,16सितंबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ डिजिटल अभियान चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की भाषा अलोकतांत्रिक है और उसका एजेंडा समाज में नफरत फैलाना है। भाजपा लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण की विरोधी है।
#अखिलेश यादव बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी है और आम उपभोक्ता परेशान है। भ्रष्टाचार चरम पर है तथा प्रदेश की जनता सरकार के कथित कुशासन से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज को बांटकर सत्ता में बने रहना चाहती है।
#उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में पीडीए के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की ओर से जो भी प्रत्याशी घोषित किया जाए, उसका पूरा सहयोग करते हुए उसे विधायक बनाने के लिए काम किया जाए।
#अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सकारात्मक विचारों और उत्तर प्रदेश के विकास के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता समाजवादी पार्टी के साथ है।
#उन्होंने भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में अन्याय और अत्याचार बढ़ रहा है तथा अपराधी बेखौफ हैं। आए दिन हत्याएं हो रही हैं।
#महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने सरकार के कानून-व्यवस्था और अपराध पर जीरो टॉलरेंस के दावे को गलत बताया। आरोप लगाया कि पुलिस अपराध रोकने के बजाय भाजपा के राजनीतिक विरोधियों को परेशान और प्रताड़ित करने में लगी है।
#उन्होंने कहा कि भाजपा के अन्याय के खिलाफ लोग खड़े हैं और जनता सरकार के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अहंकार में है और प्रदेश में किसी की सुनवाई नहीं हो रही है।
#साभार_
राजेन्द्र चौधरी
मुख्य प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी
#समाजवादीपार्टी #सपा #अखिलेशयादव #राजेंद्रचौधरी #सुनीलकुमारमौर्य #बलिया #उत्तरप्रदेश #सपा_बलिया #मिशन2027 #PDA #समाजवादीपार्टीउत्तरप्रदेश #राजनीति #बलिया_न्यूज़ #यूपी_पॉलिटिक्स