जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री ने आज मटिहानी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
जिला पदाधिकारी ने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
IPRD Bihar
Bihar Health Department
#begusarai