“सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 31 आवेदन प्रस्तुत किए।
आवेदनों में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं राजस्व से संबंधित मामले प्रमुख रहे। जिला पदाधिकारी ने आवेदनों का क्रमवार अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
IPRD Bihar
#begusarai
#easeofliving