जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने राजस्व से संबंधित विभिन्न मामलों, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, जमाबंदी, अतिक्रमण, सरकारी भूमि एवं अन्य लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी लंबित मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#begusarai