पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर से समीरपुर में नव निर्वाचित पंचायतीराज प्रतिनिधियों ने की भेंट
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित विजयी प्रत्याशियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की अगुवाई में समीरपुर पहुंचकर जीत की खुशी साझा की है। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, संगठन की मजबूती तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस मौके पर अनुराग ठाकुर
पंचायत चुनावों में ऐतिहासिक विजय के लिए सभी विजयी प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का हार्दिक आभार एवं बधाई दी। उन्होंने कहा यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूत नींव का परिणाम है।