कुटुंबा: कुटुंबा के बेदौलिया गांव में 10 दिनों से नल-जल बंद, पेयजल संकट गहराया
कुटुंबा प्रखंड की सूही पंचायत अंतर्गत बेदौलिया गांव में पिछले करीब 10 दिनों से नल-जल योजना बंद रहने से ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार नल-जल योजना का समर्सिबल मोटर खराब हो गया है, जिसके कारण गांव में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। मोटर स्टार्ट नहीं होने से लोगों को पीने के पानी के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ र