ग्राम खोड़पानी में प्रसूता से संबंधित प्रकाशित खबर पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और महतारी एक्सप्रेस 102 के माध्यम से गर्भवती माताओं को अस्पताल पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव एवं बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में श्रीमती शैलेद्री का सामान्य प्रसव हुआ। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं एक अन्य गर्भवती महिला को भी सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में भी हर गर्भवती माता तक समय पर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है।
56 views | Kanker, Chhattisgarh | Nov 18, 2026