बाह: पुरा बाघराज में मां बेटे के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
थाना बासैनी क्षेत्र के अंतर्गत पुरा बाघराज में कुछ लोगों के द्वारा मां बेटे के साथ मारपीट कर दी गई। वहीं घायल अवस्था में मां बेटे को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। और 2 को न्यायालय के समक्ष पेश कर कार्यवाही शुरू कर दी है।