दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
👉🏾 स्वामी प्रबोधानन्द का बड़ा बयान—“आपत्ति है तो हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाओ, पाकिस्तान-बांग्लादेश जाना है तो जाओ!”
👉🏾 कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में SSP अभिनंदन की कार्रवाई की सराहना, बोले—कानून के अनुसार हुई कार्रवाई
सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद प्रकरण को लेकर हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानन्द गिरि सहारनपुर पहुंचे और SSP अभिनंदन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट शासन-प्रशासन के कार्यों के लिए है और कानून के अनुसार ही व्यवस्था चलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कार्रवाई पर किसी पक्ष को आपत्ति है तो वह हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जा सकता है। स्वामी प्रबोधानन्द गिरि ने अपने बयान में कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोगों को संविधान और कानून का पालन करना होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहारनपुर पुलिस प्रशासन की भी सराहना की।
बाइट: हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानन्द गिरि
Behat, Saharanpur | Sep 10, 2026