ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा में खराब बारदाने से खरीदी ठप, किसान परेशान, बारिश से चिंता बढ़ी
ढीमरखेड़ा क्षेत्र में गेहूं खरीदी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सरकार जहां किसानों को सुचारु और सुविधाजनक उपार्जन का भरोसा दिला रही है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ग्राम मुरवारी स्थित खरीदी केंद्र में खराब बारदाने की आपूर्ति के कारण पिछले चार दिनों से गेहूं खरीदी पूरी तरह बंद पड़ी है।