बालाघाट: बालाघाट में मादा तेंदुए की संदिग्ध मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच, आपसी संघर्ष की आशंका
बालाघाट जिले में वन अपराध प्रकरण के तहत लामटा परियोजना मंडल के वारासिवनी परिक्षेत्र अंतर्गत सादाबोड़ी बीट के वनकक्ष क्रमांक 782 में एक मादा तेंदुए की मृत्यु का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही विभाग ने एनटीसीए नई दिल्ली एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, भोपाल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके की घेराबंदी कर क्षेत्र को सुरक्षित क