भभुआ: कोहारी गांव में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में पहुंचे जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल
Bhabua, Kaimur | May 7, 2025 भभुआ प्रखंड के कोहारी गांव में सात दिवसीय भागवत कथा के आयोजन में जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन मंगलवार की देर रात्रि 10 से बजे शुरुआत की गई। वहां के आयोजनकर्ता द्वारा जिप सदस्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि बालकृष्ण शास्त्री जी महाराज के द्वारा यह कथा का आयोजन गांव में किया गया है।