भभुआ: चांदोरूईया गांव में आपसी विवाद के चलते दो भाइयों के बीच मारपीट, दोनों गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 6, 2025 चांदोरूईया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों के मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार की शाम लगभग 4:30 बजे की बताई गई। जो भभुआ थाना क्षेत्र के चांदोरूईया गांव निवासी स्वर्गीय सजन बिंद के पुत्र मदन बिंद तथा दूसरा भाई आबीत बिंद बताया गया है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि दोनों भाई के बीच आपसी विवाद चल रहा था।